शराब पी बोतलें फेंक रहे नालों में

Published at :11 May 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पी बोतलें फेंक रहे नालों में

सीतामढ़ी : सूबे में शराबबंदी के एक साल से ज्यादा समय बीत चुके है. लेकिन शराब का अवैध कारोबार अब भी जारी है. पुलिस, एसएसबी व उत्पाद विभाग की टीमें शराब के कारोबार व पियक्कड़ों के खिलाफ अभियान चला रहीं है. बावजूद इसके शराब की होम डिलेवरी हो रहीं है. कारोबारी मोटी रकम वसूल शराब […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : सूबे में शराबबंदी के एक साल से ज्यादा समय बीत चुके है. लेकिन शराब का अवैध कारोबार अब भी जारी है. पुलिस, एसएसबी व उत्पाद विभाग की टीमें शराब के कारोबार व पियक्कड़ों के खिलाफ अभियान चला रहीं है. बावजूद इसके शराब की होम डिलेवरी हो रहीं है.

कारोबारी मोटी रकम वसूल शराब पहुंचा रहे है.
वहीं जाम के शौकीन लोग शराब डकार कर खाली बोतल को नालों में ठिकाना लगा रहे है. न केवल सीतामढ़ी शहर बल्कि मुख्यालय डुमरा के रिहायसी इलाकों में नालों में बिखड़े शराब के खाली बोतल इसकी गवाही देते है. अब जबकि बरसात की दस्तक होने वाली है, इलाके के नालों की सफाई जारी है. लेकिन सफाई के दौरान नालों से कचरों के साथ शराब की खाली बोतलें निकल रहीं है. जिससे सफाई कर्मी परेशान है.
रोजाना कचरे के साथ शराब की खाली बोतलें मिल रहीं.
कई इलाकों में खाली बोतलों ने पानी के बहाव के रोक दिया है. इनमें सीतामढ़ी शहर व डुमरा के कई रिहायसी व व्यापारिक इलाकों के साथ प्रशासनिक गलियारे के नाले भी शामिल है.
नालों की सफाई के दौरान निकल रहीं शराब की बोतलें
शराब बंदी की मुहिम पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन