व्यवसायी से जेल से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी

Published at :05 May 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी से जेल से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : बैरगनिया शहर के शिवालय मंदिर रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स के व्यवसायी सन्नी कुमार से जेल में बंद शातिर राकेश झा ने बतौर रंगदारी 10 लाख रुपये की मांग की है. राकेश झा ने जेल से ही मोबाइल पर कॉल कर जहां, दो दिनों के भीतर रंगदारी की रकम मांगी है. वहीं रंगदारी […]

विज्ञापन

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : बैरगनिया शहर के शिवालय मंदिर रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स के व्यवसायी सन्नी कुमार से जेल में बंद शातिर राकेश झा ने बतौर रंगदारी 10 लाख रुपये की मांग की है. राकेश झा ने जेल से ही मोबाइल पर कॉल कर जहां, दो दिनों के भीतर रंगदारी की रकम मांगी है.

वहीं रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी है. जेल से रंगदारी मांगे जाने की इस घटना के बाद न केवल इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी सन्नी कुमार व उसका परिवार दहशत में है, बल्कि पूरे बैरगनिया शहर के व्यवसायी भी दहशत में हैं. घटना के बाद व्यवसायी सन्नी कुमार ने गुरुवार को बैरगनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें थाना क्षेत्र के पचटकी यदु निवासी जेल में बंद शातिर राकेश झा को आरोपित किया है. बताते चलें कि शातिर राकेश झा शातिर मो सद्दाम का शागिर्द है. सद्दाम व राकेश दोनों पर रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट व लूट समेत कई संगीन मामले दर्ज है. हाल ही में बैरगनिया के चर्चित पूर्व वार्ड पार्षद राजा बाबू की हत्या में दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार का जेल भेजा था. दोनों इन दिनों
सीतामढ़ी
व्यवसायी से जेल
में बंद है. जेल से ही दोनों इलाके के व्यवसायियों से रंगदारी मांग भयादोहन कर रहे है. इसी क्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी सन्नी कुमार से दस लाख की रंगदारी मांगी गयी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अवर निरीक्षक विजय सिंह को अनुसंधान का जिम्मा सौंपा गया है.
जेल में बंद शातिर राकेश झा ने मोबाइल पर कॉल कर दी धमकी
शातिर सद्दाम का शागिर्द है
राकेश झा
लगातार बढ़ रही रंगदारी की घटना से दहशत में बैरगनिया के व्यवसायी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन