बेलसंड घोटाला मामले की होगी जांच

Published at :05 May 2017 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
बेलसंड घोटाला मामले की होगी जांच

सीतामढ़ी : बेलसंड एसएफसी गोदाम से करोड़ों के सरकारी अनाज को कालाबाजारी में बेचे जाने व इस संभावित घोटाले को अंजाम देकर बगैर प्रभार सौंपे पूर्व एजीएम हरेंद्र सिंह के अचानक गायब होने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हड़कंप मच गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नकेल कसे जाने के बाद एसएफसी के […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बेलसंड एसएफसी गोदाम से करोड़ों के सरकारी अनाज को कालाबाजारी में बेचे जाने व इस संभावित घोटाले को अंजाम देकर बगैर प्रभार सौंपे पूर्व एजीएम हरेंद्र सिंह के अचानक गायब होने का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हड़कंप मच गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नकेल कसे जाने के बाद एसएफसी के जिला प्रबंधक ने मामले की जांच व गोदाम का भौतिक सत्यापन कराने का आदेश दिया है. एसएफसी के जिला प्रबंधक ने बेलसंड एसडीओ को पत्र भेज कर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर गोदाम की जांच कराने का आदेश दिया है.

जिला प्रबंधक ने बेलसंड गोदाम के पूर्व एजीएम सह बेलसंड पीएचसी के स्वास्थ्य प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह को गोदाम का प्रभार सौंपने का आदेश दिया है. हालांकि अब तक हरेंद्र सिंह गायब है. इधर, इस पूरे मामले में हरेंद्र सिंह के अलावा डोर स्टेप डिलेवरी के अभर्ग्ता व एसएफसी को तकनीकी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी 4-जी के कर्मी की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गयी है. वजह जिला परिवहन अभिकर्ता द्वारा प्रखंडों में अवस्थित गोदाम तक अनाज पहुंचाया जाता है. जहां से डोर स्टेप डिलेवरी के परिवहन अभिकर्ता डीलरों तक अनाज पहुंचाते है. तकनीकी सेवा प्रदाता कंपनी 4-जी के कर्मी द्वारा गोदाम से निकलने वाले वाहन की निगेहबानी की जाती है.

अगर कहीं गड़बड़ी की आशंका होती है तो 4-जी के कर्मी एसएफसी के जिला प्रबंधक को सूचना उपलब्ध कराते है. लेकिन बेलसंड में हुई गड़बड़ी की सूचना से 4 -जी कंपनी के कर्मी ने विभाग को अंजान रखा.
क्या है मामला
बेलसंड एसएफसी गोदाम में तैनात प्रभारी एजीएम बगैर प्रभार सौंपे हीं गायब हो गये है. एसएफसी द्वारा उनकी जगह विभागीय एजीएम शार्दूल की तैनाती कर दी है. पूर्व एजीएम हरेंद्र सिंह द्वारा प्रभार सौंपे बगैर ही शार्दूल के योगदान पर सवाल उठने लगे. प्रभार नहीं सौंपे जाने के पीछे तकरीबन 7 लाख क्विंटल सरकारी अनाज का कालाबाजारी में बेचा जाना बताया गया. मामले को लेकर अनाज माफियाओं ने वरीय अधिकारियों को पत्र भेज गोदाम के भौतिक सत्यापन की मांग की थी. मामले के सामने आने के बाद एसएफसी के गले में फांस पड़ता देख जिला प्रबंधक ने अब गोदाम का भौतिक सत्यापन व मामले की जांच का आदेश दिया है.
बाक्स में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन