25 हजार 400 क्विंटल अनाज गायब, मचा हड़कंप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2017 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

मेजरगंज, पुपरी, रून्नीसैदपुर व सोनबरसा में भी गड़बड़ी सीतामढ़ी : जिले के चार प्रखंडों के एसएफसी के गोदाम से 25 हजार 400 क्विंटल सरकारी अनाज गायब होने का मामला सामने आया है. जिसकी कीमत लाखों में है. मामले को लेकर एसएफसी के जिला प्रबंधक ने पूर्व एजीएम के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है. एसएफसी […]
विज्ञापन
मेजरगंज, पुपरी, रून्नीसैदपुर व सोनबरसा में भी गड़बड़ी
सीतामढ़ी : जिले के चार प्रखंडों के एसएफसी के गोदाम से 25 हजार 400 क्विंटल सरकारी अनाज गायब होने का मामला सामने आया है. जिसकी कीमत लाखों में है. मामले को लेकर एसएफसी के जिला प्रबंधक ने पूर्व एजीएम के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है. एसएफसी द्वारा प्रभारी एजीएम को हटा कर उनकी जगह विभागीय एजीएम को तैनात किये जाने के क्रम में उक्त गड़बड़ी सामने आयी है. इसके तहत मेजरगंज, पुपरी, रून्नीसैदपुर व सोनबरसा स्थित एसएफसी गोदाम में उक्त अनियमितता सामने आयी है. किया जा रहा है.
प्रारंभिक स्तर पर जो मामले सामने आये है उसके तहत सोनबरसा में 9 हजार 500 क्विंटल, मेजरगंज में 2 हजार 300 क्विंटल व पुपरी में 3 हजार 600 क्विंटल व रून्नीसैदपुर में 10 हजार क्विंटल समेत कुल 25 हजार 400 क्विंटल यानि 50 हजार 800 बोरा अनाज गायब पाया गया है. माना जा रहा है की एजीएम स्तर से अनाज माफियाओं द्वारा उक्त अनाज कालाबाजार में बेच दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










