जन-जन में जानकी, रोम-रोम में राम, चहुंओर नवमी का उत्साह

Published at :04 May 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
जन-जन में जानकी, रोम-रोम में राम, चहुंओर नवमी का उत्साह

सीतामढ़ी : वैसे तो माता जानकी का जन्मोत्सव गुरुवार को है, लेकिन इलाके में बुधवार से हीं इलाका शक्ति की भक्ति में लीन हो गया है. चहुंओर उत्साह का माहौल है. जन-जन में जानकी व रोम-रोम में राम का वास हो गया है. शहर स्थित जानकी स्थान व पुनौरा धाम स्थित मंदिर में सोहर, बधाई […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : वैसे तो माता जानकी का जन्मोत्सव गुरुवार को है, लेकिन इलाके में बुधवार से हीं इलाका शक्ति की भक्ति में लीन हो गया है. चहुंओर उत्साह का माहौल है. जन-जन में जानकी व रोम-रोम में राम का वास हो गया है.

शहर स्थित जानकी स्थान व पुनौरा धाम स्थित मंदिर में सोहर, बधाई व मंगल गीत गूंजने लगे है. दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे है. कहीं राम कथा का आयोजन हो रहा है तो कहीं भजन व कीर्तन का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच पुनौरा धाम मंदिर परिसर से बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. यह शोभा यात्रा पांच कोस की दूरी तय कर गुरुवार को वापस लोटेगी. इधर, गुरुवार को होने वाले जानकी जन्म महोत्सव को लेकर पुनौरा धाम व जानकी स्थान में तैयारियां परवान पर है.
दोनों मंदिरों को कृत्रिम प्रकाश से सजाया गया है. जबकि पुनौरा धाम में दस दिवसीय जन्मोत्सव के तहत श्रीराम कथा की बारिश जारी है. इधर, जिला प्रशासन के तत्वावधान में 5 मई से दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का आगाज होगा. पुनौरा धाम परिसर में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में गीत, संगीत,
नृत्य व भजन का संगम दिखेगा. इस समारोह में प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी जहां दिलकश व जादुई आवाज में सुरों की महफिल सजायेगी. वहीं प्रख्यात नृत्यांगना पल्लवी विश्वास सीतायन नृत्य पेश करेगी. उदघोषिका के रूप में देश स्तर की रुपम कुमारी शिरकत करेगी. जबकी डॉ दीपक मोहन मिश्रा ‘दीपक’ भजन के जरिये अध्यात्म की गंगोत्री बहायेंगे. समारोह के दौरान नालंदा संगीत कला विकास मंच, अमर आनंद बैंड पार्टी व स्थानीय कलाकारों द्वारा भी सुरों की महफिल सजायी जायेगी. महोत्सव के दौरान जिले की विकास योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र होगी.
जानकी नवमी आज, चहुंओर उत्साह, मंदिरों में श्रद्धालुओं
की उमड़ी भीड़
भव्य समारोह के रूप में मनायी जायेगी जानकी नवमी
जानकी स्थान व पुनौरा धाम में माता जानकी के जन्मोत्सव की तैयारी परवान पर
देर शाम से हीं सोहर, बधाई व मंगल गीतों से गूंज रहा इलाका
पांच मई को जिला प्रशासन के तत्वावधान में शुरू होगा दो दिवसीय जानकी महोत्सव
— प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी समेत देश स्तर के कलाकार लेंगे महोत्सव में भाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन