निर्माण एजेंसी के ठेकेदार से मांगी 20 लाख की रंगदारी

नानपुर (सीतामढ़ी) : भरौन महिसौथा गांव में पुल निर्माण करा रहे निर्माण एजेंसी के संवेदक से बतौर रंगदारी 20 लाख रुपये मांगी गयी है तथा नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गयी है. संवेदक दरभंगा जिले के कमतौल थाने के रतनपुर निवासी रंजीत कुमार सिंह ने नानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें […]
नानपुर (सीतामढ़ी) : भरौन महिसौथा गांव में पुल निर्माण करा रहे निर्माण एजेंसी के संवेदक से बतौर रंगदारी 20 लाख रुपये मांगी गयी है तथा नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गयी है. संवेदक दरभंगा जिले के कमतौल थाने के रतनपुर निवासी रंजीत कुमार सिंह ने नानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें दरभंगा जिले के कमतौल थाने के रतनपुर गांव के ही अजय कुमार ठाकुर व नवीन कुमार ठाकुर समेत तीन को आरोपित किया है. 20 फरवरी, 2017 को आरोपियों ने निर्माण से संबंधित सामग्री लूट ली थी.
इस बाबत दरभंगा जिले के कमतौल थाने में कांड संख्या 34/17 दर्ज करायी गयी थी. अपराधियों के खौफ के चलते यहां काम बंद रहा. 11 अप्रैल को जब एक बार फिर संवेदक ने काम की शुरुआत की तो हरवे-हथियार से लैस होकर पहुंचे आरोपियों ने रंगदारी मांगी. वहीं रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी. अब एक बार फिर जब निर्माण कार्य जारी है आरोपियों द्वारा काम नहीं करने दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










