नानपुर में निर्माण एजेंसी के ठेकेदार से मांगी रंगदारी

Published at :03 May 2017 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
नानपुर में निर्माण एजेंसी के ठेकेदार से मांगी रंगदारी

नानपुर (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के भरौन महिसौथा गांव में पुल निर्माण करा रही निर्माण एजेंसी के ठेकेदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गयी है. घटना की बाबत ठेकेदार दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी रंजीत कुमार […]

विज्ञापन

नानपुर (सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के भरौन महिसौथा गांव में पुल निर्माण करा रही निर्माण एजेंसी के ठेकेदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गयी है. घटना की बाबत ठेकेदार दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह ने नानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है,

जिसमें दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के ही अजय कुमार ठाकुर व नवीन कुमार ठाकुर समेत तीन को आरोपित किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. बताया गया है कि उक्त ठेकेदार द्वारा भरौन महिसौथा में पुल का निर्माण कराया जा रहा है. इस दौरान 20 फरवरी, 2017 को आरोपियों ने निर्माण से संबंधित सामग्री लूट ली थी.

इस बाबत दरभंगा जिले के कमतौल थाने में कांड संख्या 34/17
दर्ज करायी गयी थी. अपराधियों के खौफ
नानपुर में निर्माण
के चलते यहां काम बंद रहा. 11 अप्रैल को जब एक बार फिर संवेदक ने काम की शुरुआत की, तो हरवे-हथियार से लैस होकर पहुंचे आरोपितों ने रंगदारी मांगी. वहीं रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी. मंगलवार को एक बार फिर जब निर्माण कार्य जारी किया गया, तो काम नहीं करने दिया जा रहा है. साथ ही लगातार रंगदारी मांगी जा रही है. इतना ही नहीं ठेकेदार रंजीत कुमार सिंह को हत्या की भी धमकी दे रहे हैं.
20 लाख रंगदारी नहीं देने पर
दी हत्या की धमकी
ठेकेदार ने दर्ज करायी तीन के खिलाफ थाने में प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन