प्लेटफॉर्म से बिना टिकटवाले 16 गिरफ्तार

Published at :03 May 2017 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म से बिना टिकटवाले 16 गिरफ्तार

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गत सोमवार को बिना टिकट रेल यात्रा करने की मंशा से ट्रेन की इंतजार करने वालों को काफी महंगा पड़ा. टीटीइ व आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चलाये गये टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर घूम रहे व धूम्रपान करते करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गत सोमवार को बिना टिकट रेल यात्रा करने की मंशा से ट्रेन की इंतजार करने वालों को काफी महंगा पड़ा.

टीटीइ व आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चलाये गये टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर घूम रहे व धूम्रपान करते करीब डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया. बाद में आरोपितों से बतौर जुर्माना 3200 रुपये वसूलने के बाद छोड़ दिया गया.
इस बाबत आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन से बिना टिकट रेल यात्रा करने के अलावा ट्रेन व प्लेटफार्म पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ मंडल सुरक्षा आयुक्त, समस्तीपुर विजय प्रकाश पंडित के निर्देश पर अक्सर चेकिंग अभियान चलाया जाता है. सोमवार को एसआइ सुदामा यादव के नेतृत्व में 16 लोगो पकड़ा गया, जिसमें आठ व्यक्ति बिना टिकट यात्रा के लिए तैयार थे. उससे 2200 व धूम्रपान करने के आरोप में पकड़े गये पांच व्यक्ति से 1000 रुपये जुर्माना की वसूल की गयी. वहीं शेष तीन को रेल न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन