पत्नी ने भिजवाया शराबी पति को जेल

Published at :27 Apr 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी ने भिजवाया शराबी पति को जेल

सुरसंड : सुरसंड थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट‍ठा गांव में शराब के नशे में धुत्त पति के अत्याचार से नाराज पत्नी ने न केवल रौद्र रूप दिखाया, बल्कि पति को जेल हीं भिजवा दिया. पत्नी अनिता देवी ने थाने पहुंच कर पति रणधीर साफी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते […]

विज्ञापन

सुरसंड : सुरसंड थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट‍ठा गांव में शराब के नशे में धुत्त पति के अत्याचार से नाराज पत्नी ने न केवल रौद्र रूप दिखाया, बल्कि पति को जेल हीं भिजवा दिया. पत्नी अनिता देवी ने थाने पहुंच कर पति रणधीर साफी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताते चले की रणधीर साफी शराब पीने का आदी था. वह अक्सर नेपाल से शराब पी कर आता था और घर में हंगामा करता था.

साथ ही पत्नी की पिटायी भी करता था. पति की करतूतों से अनिता देवी परेशान थी. आखिरकार बुधवार को उसके सब्र का बांध टूट गया. उसने पति के विरुद्ध थाने पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज करा दी. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर शराबी पति रणधीर साफी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन