सुरसंड में सड़क हादसे में महिला की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

सुरसंड : सीतामढ़ी-भिट्ठामोड़ एनएच 104 के सुरसंड थानांतर्गत नवाही चांदनी चौक के पास चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी. जबकि इस हादसे में उसकी पांच वर्षीया पुत्री बाल-बाल बच गयी. मृतका की पहचान थाना क्षेत्र श्रीखंडी भिटठा पश्चिमी पंचायत के नवाही वार्ड चार निवासी वीरेंद्र साह की पत्नी मिंटू देवी, 35 […]
विज्ञापन
सुरसंड : सीतामढ़ी-भिट्ठामोड़ एनएच 104 के सुरसंड थानांतर्गत नवाही चांदनी चौक के पास चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गयी. जबकि इस हादसे में उसकी पांच वर्षीया पुत्री बाल-बाल बच गयी.
मृतका की पहचान थाना क्षेत्र श्रीखंडी भिटठा पश्चिमी पंचायत के नवाही वार्ड चार निवासी वीरेंद्र साह की पत्नी मिंटू देवी, 35 वर्ष के रूप में की गयी है. बताया गया है की वीरेंद्र साह अपनी पत्नी मिंटू देवी व पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर श्रीखंडी भिट्ठा स्थित ससुराल से अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में नवाही चांदनी चौक के पास उसकी पत्नी व पुत्री बाइक से गिर गयी. पुत्री बाल-बाल बच गयी, लेकिन मिंटू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिसे इलाज के लिए सुरसंड पीएचसी में भरती कराया गया. जहां से उसे रेफर कर दिया गया. परिजन उसे लेकर सीतामढ़ी रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










