15 अप्रैल को मोतिहारी से हुआ था अपहरण

सीतामढ़ी : मोतिहारी से 10 दिन पूर्व अपहृत व छह दिनों से सीतामढ़ी के रेडलाइट एरिया में कैद एक नवविवाहिता को पुलिस ने सोमवार को नाटकीय अंदाज में मुक्त करा लिया. सिविल ड्रेस में बाइक से पहुंचे अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने दिलेरी दिखाते हुए नवविवाहिता को अपनी बाइक पर बैठा बदनाम गली से […]
सीतामढ़ी : मोतिहारी से 10 दिन पूर्व अपहृत व छह दिनों से सीतामढ़ी के रेडलाइट एरिया में कैद एक नवविवाहिता को पुलिस ने सोमवार को नाटकीय अंदाज में मुक्त करा लिया. सिविल ड्रेस में बाइक से पहुंचे अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने दिलेरी दिखाते हुए नवविवाहिता को अपनी बाइक पर बैठा बदनाम गली से मुक्त करा लिया. रेडलाइट एरिया के लोग कुछ समझ पाते दारोगा नवविवाहिता को लेकर नगर थाना पहुंच चुके थे.
फिलहाल नगर थाने में विवाहिता से पूछताछ जारी है. वहीं नगर थाना पुलिस ने मोतिहारी पुलिस को इसकी सूचना भेज दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










