डुमरा गोदाम के कार्यपालक सहायक को संवेदक ने पीटा

Published at :24 Apr 2017 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरा गोदाम के कार्यपालक सहायक को संवेदक ने पीटा

डुमरा गोदाम से चावल का उठाव करने के दौरान हुई झड़प पहले चावल देने के लिए हुई ठेकेदार व कार्यपालक सहायक में बकझक विरोध में मजदूरों ने किया काम बंद डुमरा थाना पुलिस ने की जांच डुमरा : प्रखंड कार्यालय डुमरा परिसर स्थित सीएमआर गोदाम से चावल के उठाव के दौरान पहले लोड कराने को […]

विज्ञापन

डुमरा गोदाम से चावल का उठाव करने के दौरान हुई झड़प

पहले चावल देने के लिए हुई ठेकेदार व कार्यपालक सहायक में बकझक
विरोध में मजदूरों ने किया काम बंद
डुमरा थाना पुलिस ने की जांच
डुमरा : प्रखंड कार्यालय डुमरा परिसर स्थित सीएमआर गोदाम से चावल के उठाव के दौरान पहले लोड कराने को लेकर उत्पन्न विवाद में रविवार की शाम एक ठेकेदार ने गोदाम के कार्यपालक सहायक अरविंद कुमार की पिटायी कर दी. वहीं देख लेने की धमकी तक दे डाली. इसके बाद गोदाम के मजदूरों ने काम बंद कर हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना के बाद डुमरा थाना के अवर निरीक्षक अमान असरफ ने सैफ के साथ मौके पर पहुंच कर मजदूर व पीड़ित कार्यपालक सहायक से पूछताछ की. हालांकि पुलिस के पहुंचने के पूर्व आरोपी ठेकेदार अनिल कुमार फरार हो गया था. जबकि कार्यपालक सहायक को केस नहीं करने की धमकी मोबाइल पर दी जाने लगी.
कार्यपालक सहायक ने पुलिस को बताया की उक्त ठेकेदार द्वारा जबरन चावल लोड कराने का दबाव बनाया जा रहा था. इसका विरोध करने पर वह दबंगई पर उतारू हो गया. वहीं पिटायी करने लगा. साथ हीं धमकी भी दी. हालांकि देर शाम तक दहशतजदा कार्यपालक सहायक द्वारा मामला दर्ज नहीं कराया जा सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन