जल, जंगल व जमीन को संघर्ष तेज करने पर बल

Published at :24 Apr 2017 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
जल, जंगल व जमीन को संघर्ष तेज करने पर बल

सीतामढ़ी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री लक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय एवं जिला सर्वोदय मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कॉलेज के सभागार में ‘बापू का चंपारण सत्याग्रह तथा किसान’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य सह सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ आनंद किशोर ने […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री लक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय एवं जिला सर्वोदय मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कॉलेज के सभागार में ‘बापू का चंपारण सत्याग्रह तथा किसान’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य सह सर्वोदय मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ आनंद किशोर ने की.

मुख्य अतिथि सर्वोदय मंडल के राष्ट्रीय सचिव विजय भाई ने कहा कि गांधी और चंपारण सत्याग्रह के जो हालात 1917 में थे, आज भी किसानों की दशा नहीं सुधरी. आत्महत्या, आत्मदाह तथा खेती छोड़ने का दौर जारी है. सरकारी समारोहों से गांधी शताब्दी वर्ष मनाने से बेहतर होगा सरकार जमीनी हकीकत से वाकिफ हो और बिहार में फिर कोई गन्ना किसान या अन्य आत्मदाह व आत्महत्या न करे.

डॉ किशोर ने चंपारण सत्याग्रह की पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बापू के अहिंसा तथा सत्याग्रह की ताकत के बदौलत हमें जल, जंगल, जमीन बचाने का संघर्ष तेज करना होगा. संघर्ष यात्रा के संयोजक शशिशेखर ने किसानों से हक के लिए आगे आने की अपील की. इससे पूर्व कॉलेज की छात्रा पूजा, अलका तथा विजया ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. सर्वोदय मंडल के मंत्री हरिनारायण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर प्रमोद कुमार नील, राम तपन सिंह, केदार शर्मा, जीवनाथ साफी, प्रो दशरथ प्रजापति, प्रो एसपी सिंह, ताराकांत झा, हरिओम शरण नारायण, संजय बिररख, उमाशंकर लोहिया, सुरेश लाल कर्ण, ब्रजमोहन, लालबाबू मिश्र, रकटू प्रसाद, मंसूर अहमद खान, नंदकिशोर मंडल, विजय शुक्ला, दिलीप सिंह, प्रो अमर सिंह, आफताब अंजुम बिहारी, दिनेश चंद्र द्विवेदी ने विचार व्यक्त किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन