ट्रेन से कट कर युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

मृतक की पहचान नहीं, शराब कारोबारी होने की आशंका शराब से भरा बोरा बरामद बैरगनिया : दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के बैरगनिया स्टेशन से सटे के अशोगी रिंग बांध रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कट कर एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बैरगनिया थाना के अवर निरीक्षक गुप्ता प्रसाद […]
विज्ञापन
मृतक की पहचान नहीं, शराब कारोबारी होने की आशंका
शराब से भरा बोरा बरामद
बैरगनिया : दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के बैरगनिया स्टेशन से सटे के अशोगी रिंग बांध रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कट कर एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बैरगनिया थाना के अवर निरीक्षक गुप्ता प्रसाद सिंह ने स्थिति का जायजा लेते हुए रेल पुलिस को जानकारी दी. रेल थानाध्यक्ष तपेश्वर प्रसाद के निर्देश पर जीआरपी के अवर निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.
शव के पास से शराब से भरा एक बोरा बरामद किया गया है. इससे उक्त युवक के शराब कारोबारी होने की आशंका जतायी जा रहीं है. माना जा रहा है कि उक्त युवक शराब लेकर रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आ गया है, जिससे उसकी मौत हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










