मनोज अध्यक्ष व जयव्रत संयोजक मनोनीत

Published at :26 Dec 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
मनोज अध्यक्ष व जयव्रत संयोजक मनोनीत

सीतामढ़ी/बथनाहा : प्रखंड के मध्य विद्यालय, टंडसपुर परिसर में रविवार को वार्ड सदस्य संघ की बैठक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुयी. कार्यक्रम का संचालन जयव्रत झा ने किया. मौके पर प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष व संयोजक पद पर क्रमश: मनोज कुमार यादव व जयव्रत झा को जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने अनुमोदन […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बथनाहा : प्रखंड के मध्य विद्यालय, टंडसपुर परिसर में रविवार को वार्ड सदस्य संघ की बैठक मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुयी. कार्यक्रम का संचालन जयव्रत झा ने किया. मौके पर प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष व संयोजक पद पर क्रमश: मनोज कुमार यादव व जयव्रत झा को जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने अनुमोदन किया, जिसका उपस्थित वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से ताली बजाकर स्वागत किया. मौके पर प्रत्येक पंचायत के लिए तीन-तीन डेलीगेट का अनुमोदन भी किया गया.

साथ ही संघ की मजबूती के लिए एकजुटता दिखाने की अपील की. बैठक में अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया टेकनारायण यादव व जदयू नेता दिनेश प्रसाद यादव के अलावा संघ के जिला पदाधिकारी आफताब अंजुम बिहारी, जिला महासचिव सुरेश साह, पुपरी मंडल अध्यक्ष मो अब्बास, परिहार अध्यक्ष विनय पासवान, सुरसंड अध्यक्ष मृत्युंजयनाथ ओझा, सोनबरसा अध्यक्ष विजय सक्सेना, बिंदेश्वर भगत, किरण देवी, मनतोरिया देवी व कविता देवी समेत दर्जनों वार्ड सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन