डेमू का इंजन फेल, दो ट्रेनें रद्द

Published at :22 Dec 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
डेमू का इंजन फेल, दो ट्रेनें रद्द

बैरगनिया : समस्तीपुर से रक्सौल जा रही 75225 डेमू पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल होने से बुधवार को सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर घंटो परिचालन ठप रहा. रेलवे प्रशासन को उक्त रेलखंड पर चलने वाली दो ट्रेन को रद्द करना पड़ा. बैरगनिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद डेमू के इंजन के एक्सल में खराबी की बात […]

विज्ञापन

बैरगनिया : समस्तीपुर से रक्सौल जा रही 75225 डेमू पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल होने से बुधवार को सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर घंटो परिचालन ठप रहा. रेलवे प्रशासन को उक्त रेलखंड पर चलने वाली दो ट्रेन को रद्द करना पड़ा.

बैरगनिया रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद डेमू के इंजन के एक्सल में खराबी की बात सामने आयी, जिसके बाद गंतव्य को निकले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्टेशन अधीक्षक विश्वमोहन पासवान ने बताया कि 12.10 बजे पहुंचने वाली 75233, 2.43 मिनट पर पहुंचने वाली 75234 को तत्काल रद्द कर दिया गया है. समस्तीपुर से दूसरी इंजन आने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन