युवक की हत्या कर शव फेंका

Published at :19 Dec 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव फेंका

बैरगनिया : थाना क्षेत्र के जमुआ-मधुछपरा रोड में शनिवार की रात अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंक दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार की सुबह लालबकेया नदी के किनारे से खून से लथपथ युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. […]

विज्ञापन

बैरगनिया : थाना क्षेत्र के जमुआ-मधुछपरा रोड में शनिवार की रात अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंक दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार की सुबह लालबकेया नदी के किनारे से खून से लथपथ युवक का शव बरामद किया है.

शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार
तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
है. मृतक को देखने से यह प्रतीत हो
रहा है कि वह मुसलिम समुदाय
से संबद्ध है. फोटोग्राफी कर शव
के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा
है. ऐसी आशंका है कि अपराधियों
ने देर रात युवक की हत्या कर शव फेंका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन