अधिकतम 26 व न्यूनतम आठ िडग्री रहा तापमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Dec 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

तापमान में वृद्धि, लेकिन तेज हवाओं का असर बरकरार अस्पतालों में दवा नहीं सीतामढ़ी : जिले में जारी शीतलहर के बीच बुधवार को इलाके के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. पिछले एक सप्ताह में बुधवार को इलाके का तापमान सर्वाधिक रहा. बुधवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस […]
विज्ञापन
तापमान में वृद्धि, लेकिन तेज हवाओं का असर बरकरार
अस्पतालों में दवा नहीं
सीतामढ़ी : जिले में जारी शीतलहर के बीच बुधवार को इलाके के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. पिछले एक सप्ताह में बुधवार को इलाके का तापमान सर्वाधिक रहा. बुधवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि ढाई किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं बहती रहीं.
सर्दी का सितम, रोगों का कहर
मौसम के तेवर में जारी उतार-चढ़ाव, बर्फीली हवाओं के कहर व शीतलहर के चलते जिले में रोगों के प्रसार में तेजी से वृद्धि जारी है. सर्दी के सितम से हर कोई बीमार पड़ रहा है.
सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द, जोड़ों का दर्द, पीलिया, कोल्ड डायरिया व कै-दस्त आदि रोगों का प्रसार लगातार बढ़ रहा है. सर्दी-जुकाम व खांसी ने लोगों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ दी है. हैरत की बात यह की सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक सरकारी अस्पतालों में न सर्दी-जुकाम की दवा है और नहीं खांसी की सिरप ही. सरकारी अस्पतालों में चार महीने से खांसी की दवाओं का अभाव है. जबकि अस्पतालों में गिनती के ही एंटीबायोटिक्स उपलब्ध है. लिहाजा गरीबों की परेशानी बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










