पुपरी में जारी है सर्दी का सितम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Dec 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन

पुपरी : एक सप्ताह से अधिक समय से जारी शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को विवश है. मंगलवार को इलाके में सूरज निकलने के बाद लोगों को हल्की राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही इलाका कोहरे की चादरों में लिपट गया. पुपरी में अब तक […]
विज्ञापन
पुपरी : एक सप्ताह से अधिक समय से जारी शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को विवश है. मंगलवार को इलाके में सूरज निकलने के बाद लोगों को हल्की राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही इलाका कोहरे की चादरों में लिपट गया. पुपरी में अब तक सरकारी स्तर पर कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं होने से फुटपाथी दुकानदार, रिक्शा-ठेला चालक व मजदूर ठंड में ठिठुरने को विवश हैं.
बैरगनिया में अलाव की व्यवस्था नहीं : बैरगनिया . लगातार जारी शीतलहर से प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. सड़कों पर वाहनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है. प्रशासन द्वारा अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं किये जाने से गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड भाजपा अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रशासन से चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है. जबकि सीओ जगदीश पासवान ने अब तक आवंटन नहीं मिलने की बात कहीं है.
वहीं कहा कि राशि मिलते ही इलाके में अलाव की व्यवस्था कर दी जायेगी.
जागा प्रशासन, हुई अलाव की व्यवस्था: सुप्पी . सुप्पी में सोमवार को ठंड से तीन लोगों की हुई मौत के बाद प्रशासनिक तंत्र एक्शन में आया. डीएम के आदेश के आलोक में सीओ के निर्देश पर ससौला पंचायत पैक्स अध्यक्ष पंकज पाठक ने मंगलवार की शाम ससौला चौक व मनियारी चौक पर अलाव की व्यवस्था की . इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अलाव का लाभ उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










