शराब माफिया के घर पर छापेमारी, राइफल जब्त

Published at :14 Dec 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
शराब माफिया के घर पर छापेमारी, राइफल जब्त

सीतामढ़ी/सुप्पी : सुप्पी सहायक थाने की पुलिस ने सोमवार की रात जमला गांव में छापेमारी कर एक शराब माफिया के घर से तलाशी के दौरान अवैध देसी राइफल जब्त किया है. हालांकि शराब के अवैध धंधा से जुड़ा गणेश राय पिता श्याम किशोर राय पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका. एसपी हरि प्रसाथ एस […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/सुप्पी : सुप्पी सहायक थाने की पुलिस ने सोमवार की रात जमला गांव में छापेमारी कर एक शराब माफिया के घर से तलाशी के दौरान अवैध देसी राइफल जब्त किया है. हालांकि शराब के अवैध धंधा से जुड़ा गणेश राय पिता श्याम किशोर राय पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका.

एसपी हरि प्रसाथ एस ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गणेश राय अवैध शराब का बड़ा कारोबारी है. उसको दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सहायक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त कारोबारी अपने घर में छिपा हुआ है. सूचना पर तत्काल छापेमारी की गयी. छापेमारी की भनक पाकर गणेश राय भाग निकला. पुलिस ने करीब एक माह पूर्व गणेश राय के ठिकाने से भारी मात्रा में नेपाली शराब का खेप पकड़ा था. इस संबंध में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस उसे दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. हथियार जब्ती के मामले में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन