पुरनहिया प्रखंड में अब तक 80% विशेष गहन पुनरीक्षण पूर्ण
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 17 Jul 2025 7:19 PM
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने गुरुवार को पुरनाहिया प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय एवं बखार चंडीहा पंचायत का निरिक्षण किया गया.
शिवहर: डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने गुरुवार को पुरनाहिया प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय एवं बखार चंडीहा पंचायत का निरिक्षण किया गया.डीएम ने सर्वप्रथम पुरनहिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए वहां उपस्थित सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से उनके सम्बंधित विभाग के कार्यों की समीक्षा कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए.डीएम ने पुरनाहिया प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम से सम्बंधित कार्य की समीक्षा करते हुए पाया की अबतक 80% कार्य पूर्ण कर ली गयी है तथा शेष 20 % कार्य को डीएम ने शीघ्र पूरा करने का निर्देश पुरनाहिया बीडीओ को दिया गया.डीएम ने पुरनाहिया प्रखंड अंतर्गत बखार चंडीहा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय के निर्माण के लिए चिन्हित ज़मीन का भी निरीक्षण किया गया.साथ ही बखार चंडीहा पंचायत स्थित बूथ संख्या-09 पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का भी निरीक्षण किया गया.मौके पर डीडीसी बृजेश कुमार, पुरनहिया बीडीओ, सीओ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी समेत कई मौजूद थे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










