स्वतंत्रता सेनानी की विधवा राम सुंदरी नहीं रही
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 7:17 PM
स्वतंत्रता सेनानी की विधवा राम सुंदरी नहीं रही रीगा : प्रखंड क्षेत्र के दोहरा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी रामसहाय सिंह की विधवा राम सुंदरी देवी नहीं रही. उनका निधन बुधवार की रात हो गया. वह 116 वर्ष की थी. बता दें कि रामसहाय सिंह 1940 के स्वतंत्रता सेनानी में चार बार जेल गये थे. राम […]
स्वतंत्रता सेनानी की विधवा राम सुंदरी नहीं रही रीगा : प्रखंड क्षेत्र के दोहरा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी रामसहाय सिंह की विधवा राम सुंदरी देवी नहीं रही. उनका निधन बुधवार की रात हो गया. वह 116 वर्ष की थी. बता दें कि रामसहाय सिंह 1940 के स्वतंत्रता सेनानी में चार बार जेल गये थे. राम सुंदरी देवी अपने पीछे परिवार के 24 सदस्यों को छोड़ गयी है. उन्हें एक मात्र पुत्र श्याम नारायण सिंह है. गुरुवार की सुबह बागमती नदी के किनारे राम सुंदरी देवी का अंतिम संस्कार किया गया. मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे. — टोला सेवक का निधन स्थानीय बीआरसी में बीइओ इसलाम अंसारी की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भगवानपुर पंचायत के टोला सेवक पुनदेव सदा के निधन पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. मौके पर गोविंद राम, संजीव चौधरी, राकेश कुमार सिंह, जलंधर यादव के अलावा कई टोला सेवक, तालीमी मरकज के स्वयंसेवक व प्रेरक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










