Sitamarhi News:  सहियारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1104 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi News sahiyara police seize 1104 liters nepali liquor two smugglers arrested

शराब तस्करी में इस्तेमाल की जानेवाली कार

Sitamarhi News: सहियारा थाना पुलिस ने 1104 लीटर नेपाली शराब और दो लग्जरी गाड़ियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर डुमरा और शिवहर के रहने वाले हैं. पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Sitamarhi News: जिले की सहियारा थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 1104 लीटर नेपाली शराब बरामद की है. तस्करों द्वारा शराब ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दो चारपहिया वाहनों, एक टाटा सफारी और एक होंडा कार को भी पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है.

बेराही जयराम गांव के पास हुई छापेमारी 

जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई सहियारा थाना के अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में की गई. पुलिस टीम ने बेराही जयराम गांव के समीप घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका. सघन तलाशी के दौरान वाहनों के अंदर छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में नेपाली शराब मिली. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और उस पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

डुमरा और शिवहर के रहने वाले हैं तस्कर 

गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार (पिता रामनरेश यादव) और शिवहर जिले के सुजीत कुमार (पिता राम प्रवेश) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सहियारा थाना पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था. इस कार्रवाई से इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन