हरिपुर मारपीट मामले में पुलिस का एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी: मारपीट में एक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई जारी

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीतामढ़ी के हरिपुर गांव में मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी के साथ अन्य फरार मुलजिमों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. महिला ने दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस की कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इस मामले में दीपक सहनी की पत्नी समुद्री देवी ने चोरौत थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

प्राथमिकी में रमेश सहनी, राजू सहनी, विरु सहनी, लीला देवी, जयनारायण सहनी, घुरण सहनी, सूरज सहनी, ममता देवी, फुदन सहनी समेत अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रमेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

अन्य आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


विज्ञापन
Arun Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Arun Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन