11 प्रधान शक्षिकों की उलटी गिनती शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2016 7:28 PM

विज्ञापन

11 प्रधान शिक्षकों की उलटी गिनती शुरू (पेज तीन के लिए) डुमरा . परिहार प्रखंड के फिर 11 प्रधान शिक्षकों की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. वहां के विभिन्न स्कूलों में अनियमितता व गड़बड़ी का मामला सामने आने पर एक-एक कर संबंधित प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. डीइओ ने पूछा स्पष्टीकरण […]

विज्ञापन

11 प्रधान शिक्षकों की उलटी गिनती शुरू (पेज तीन के लिए) डुमरा . परिहार प्रखंड के फिर 11 प्रधान शिक्षकों की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है. वहां के विभिन्न स्कूलों में अनियमितता व गड़बड़ी का मामला सामने आने पर एक-एक कर संबंधित प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. डीइओ ने पूछा स्पष्टीकरण डीइओ ने 11 प्राथमिक व मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षकों से गड़बड़ी की बाबत स्पष्टीकरण पूछा है. डीइओ महेश्वर साफी ने बताया कि जबाव संतोषजनक नहीं होने पर वेतन बंद करने के साथ हीं निलंबन की कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि डीइओ ने 11 मार्च को उक्त प्रखंड के मध्य विद्यालय क्रमश: पोखरिया, सहनियापट्टी, सुखी मुसहरनिया, बेंगराहा, बेतहां उर्दू, लालबंदी, मझौलिया व हनुमाननगर का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान कई तरह की अनियमितताओं के अलावा कई शिक्षकों को नदारद पाया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन