चार माह में कराना है 85 फीसदी वद्यिुतीकरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Apr 2016 7:28 PM
चार माह में कराना है 85 फीसदी विद्युतीकरण फोटो- 18 व 19 बैठक में सांसद व अन्य .डुमरा . पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना को लेकर बुधवार को समाहरणालय में विद्युत विभाग की एक बैठक सांसद रामकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई. समीक्षा के दौरान पाया गया कि इनर्गो कंपनी द्वारा विद्युतीकरण के कार्यों […]
चार माह में कराना है 85 फीसदी विद्युतीकरण फोटो- 18 व 19 बैठक में सांसद व अन्य .डुमरा . पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना को लेकर बुधवार को समाहरणालय में विद्युत विभाग की एक बैठक सांसद रामकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई. समीक्षा के दौरान पाया गया कि इनर्गो कंपनी द्वारा विद्युतीकरण के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लायी गयी है. कार्य की अवधि पूरा होने में महज चार माह शेष रह गये हैं. कंपनी द्वारा अब तक मात्र 15 फीसदी कार्य पूरा कराया गया है. सांसद ने कंपनी के प्रतिनिधि को निर्धारित अवधि के अंदर शेष कार्यों को पूरा कराने का निर्देश दिया. साथ हीं सांसद, विधायक व विधान पार्षद से पांच-पांच गांवों की सूची प्राप्त कर वहां विद्युतीकरण का कार्य शत-प्रतिशत कराने को कहा गया. आठ विद्युत सब स्टेशन के उन्मुखीकरण कार्य को एक माह के अंदर पूरा कराने को कहा गया. रीगा विधायक के प्रतिनिधि रितेश कुमार सिंह की शिकायत थी कि रीगा प्रखंड की सिरौली द्वितीय पंचायत में कंपनी के द्वारा विद्युतीकरण का कार्य नहीं कराया जा रहा है. विधायक गायत्री देवी ने कहा कि परिहार में पीएचइडी द्वारा जल मीनार का निर्माण करा दिया गया है, पर विद्युत विभाग द्वारा उसमें बिजली सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी है. मौके पर विधान पार्षद राजकिशोर कुशवाहा, डीडीसी ए रहमान, डीएसओ रविकांत सिन्हा व कई अभियंता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










