तोड़फोड़ में 40 पर एफआइआर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2016 6:45 AM
सीतामढ़ी : रेल थाने पर हमला व सिपाही कन्हैया की पिटाई में प्राथमिकी दर्ज हो गयी है. इसमें 40 से ज्यादा को नामजद किया गया. प्राथमिकी दरभंगा के रेल थाने में हुई है. इसमें अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं. पुलिस ने इसको लेकर छानबीन शुरू कर दी है. जख्मी सिपाही कन्हैया ने कहा कि […]
सीतामढ़ी : रेल थाने पर हमला व सिपाही कन्हैया की पिटाई में प्राथमिकी दर्ज हो गयी है. इसमें 40 से ज्यादा को नामजद किया गया. प्राथमिकी दरभंगा के रेल थाने में हुई है. इसमें अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं. पुलिस ने इसको लेकर छानबीन शुरू कर दी है. जख्मी सिपाही कन्हैया ने कहा कि वो कोत की ड्यूटी में तैनात था.
इस दौरान महिला सिपाही पूजा कुमार, दारोगा उमाशंकर सिंह, सिपाही योगेश व पंकज पासवान भी ड्यू टी पर थे. सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चाइल्ड लाइन के मुकेश कुमार अपने दो सहकर्मियों के साथ थाने पर आये और एसएसबी की ओर से मुक्त कराये गये बाल मजदूरों को चाइल्ड लाइन में रखने की बात कर रहे थे. इसी बीच उक्त लोग लाठी डंडा, लोहे की रॉड, फरसा व तलवार लेकर थाने पहुंचे और हमला कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










