हड़ताल पर रहे 236 कातिबों से फिर स्पष्टीकरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2016 6:44 AM
डुमरा : जिले के 236 कातिबों से एक बार फिर स्पष्टीकरण पूछा गया है. इसका संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले कातिबों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी. इस बीच, प्रधान सचिव केके पाठक ने हड़ताल के चलते राजस्व की हुई क्षति को गंभीरता से लिया है. श्री पाठक ने जिला अवर निबंधक को […]
डुमरा : जिले के 236 कातिबों से एक बार फिर स्पष्टीकरण पूछा गया है. इसका संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले कातिबों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी. इस बीच, प्रधान सचिव केके पाठक ने हड़ताल के चलते राजस्व की हुई क्षति को गंभीरता से लिया है.
श्री पाठक ने जिला अवर निबंधक को मॉडल डीडी के आधार पर निबंधन करने का आदेश दिया है. जिला अवर निबंधक निगम प्रकाश ज्वाला ने बताया कि शनिवार को एक भी निबंधन नहीं हुआ. अगर कोई व्यक्ति मॉडल डीड के आधार पर निबंधन कराना चाहता है तो निबंधन की जायेगी. 89 पुराने व 147 प्रशिक्षु कातिबों से स्पष्टीकरण पूछा गया है, इनमें सीतामढ़ी निबंधन कार्यालय से जुड़े 81, परिहार के 28, पुपरी के 48, बेलसंड के 28, भुतही के 31 व ढ़ेंग के 20 कातीब शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










