मेला में टेंट में लगी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2016 5:33 AM
सोनबरसा : प्रखंड के मढ़िया धाम मेला में गुरुवार की दोपहर तेज आंधी के बीच लगी आग में टेंट जल कर राख हो गया. वहीं दो बाइक समेत डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है. टेंट में लगी के दौरान बाइक निकालने की कोशिश में मेला ठेकेदार रामपृत महतो झुलस कर जख्मी हो गया. […]
सोनबरसा : प्रखंड के मढ़िया धाम मेला में गुरुवार की दोपहर तेज आंधी के बीच लगी आग में टेंट जल कर राख हो गया. वहीं दो बाइक समेत डेढ़ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है. टेंट में लगी के दौरान बाइक निकालने की कोशिश में मेला ठेकेदार रामपृत महतो झुलस कर जख्मी हो गया. इलाज के लिए उसे पीएचसी में भरती कराया गया है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष फूल देव चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन की. उन्होंने बताया कि तेज आंधी के कारण खाना पकाने के क्रम में आग लगी है. आग से दो हीरो पैशन प्रो बाइक, प्लास्टिक की आठ कुरसियां, एक चौकी के अलावा बक्सा में रखा 40 हजार रुपया आग की भेंट चढ़ गया. सीओ सत्येंद्र कुमार दत्त ने बताया कि हलका कर्मचारी को क्षति का आकलन करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










