मुखिया पर गंभीर लगा आरोप, जांच का आदेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2016 4:24 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : परिहार प्रखंड की धनहा पंचायत की निवर्तमान मुखिया फूल कुमारी देवी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं, जिसमें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला भी शामिल है. शिकायत के आलोक में डीएम राजीव रौशन ने सदर एसडीओ को जांच का आदेश दिया है. क्या है पूरा मामला : धनहा […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : परिहार प्रखंड की धनहा पंचायत की निवर्तमान मुखिया फूल कुमारी देवी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं, जिसमें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला भी शामिल है. शिकायत के आलोक में डीएम राजीव रौशन ने सदर एसडीओ को जांच का आदेश दिया है.

क्या है पूरा मामला : धनहा पंचायत के डामी गांव के रामविश्वास उर्फ कारी राय ने डीएम से शिकायत की है कि मुखिया द्वारा वोटरो को अपने पक्ष में करने के लिए जगह-जगह चापाकल लगाया जा रहा है. चापाकल में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. शिकायत यह भी है कि चुनाव आते हीं मिट्टी की भराई से संबंधित योजनाएं शुरू करा दी गयी है. अन्य योजनाओं में भी गड़बड़ी की जा रही है. इसमें सरकारी सेवक भी संलिप्त है.
बिना स्वीकृत आंगनबाड़ी निर्माण
आवेदन में बताया गया है कि आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए स्वीकृति नहीं मिली है. बावजूद भवन का निर्माण कराया जा रहा है. डीएम को जानकारी दी गयी है कि निवर्तमान मुखिया के पति के खिलाफ बेला थाना में हत्या से संबंधित एक प्राथमिकी कांड संख्या 01/93 दर्ज करायी गयी थी. उक्त मामले में मुखिया पति आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं. वे करीब एक वर्ष से जेल में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन