नगर पर्षद के बिहार दिवस कार्यक्रम में अश्लील डांस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2016 6:22 AM
सीतामढ़ी : नगर परिषद के तत्वावधान में रविवार की रात बिहार दिवस के अवसर पर शहर स्थित एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान महिला कैबरे डांसर ने जमकर अश्लील डांस किया. इसे रोकने का प्रयास करने की जगह कुछ आयोजक भी डांस का लुत्फ उठा रहे थे. कार्यक्रम में शरारती […]
सीतामढ़ी : नगर परिषद के तत्वावधान में रविवार की रात बिहार दिवस के अवसर पर शहर स्थित एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान महिला कैबरे डांसर ने जमकर अश्लील डांस किया. इसे रोकने का प्रयास करने की जगह कुछ आयोजक भी डांस का लुत्फ उठा रहे थे. कार्यक्रम में शरारती तत्व हुल्लड़बाजी कर रहे थे. यह दृश्य देख कर सांस्कृतिक कार्यक्रम में परिवार के महिला सदस्यों व बच्चों के साथ शामिल होने वाले सभ्रांत लोग उठ कर चले गये.
अश्लील डांस का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया. इसे आम लोगों के साथ प्रशासन के अधिकारियों ने भी देखा. वीडियो में कई जन प्रतिनिधियों को बार बालाओं पर रुपये लुटाते भी देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










