5.4 करोड़ की कोकिन के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2016 4:52 AM
गिरफ्तार महिलाओं ने भारतीय नागरिक भी शामिल जब्त कोकिन की अंतरराष्ट्रीय कीमत पांच करोड़ 40 लाख रक्सौल : नेपाल पुलिस की केंद्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने लिक्वीड कोकिन के साथ दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. नेपाल में लिक्विड कोकिन बरामद होने का यह पहला मामला है. गिरफ्तार दोनों महिलाओं […]
गिरफ्तार महिलाओं ने भारतीय नागरिक भी शामिल
जब्त कोकिन की अंतरराष्ट्रीय कीमत पांच करोड़ 40 लाख
रक्सौल : नेपाल पुलिस की केंद्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने लिक्वीड कोकिन के साथ दो विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. नेपाल में लिक्विड कोकिन बरामद होने का यह पहला मामला है. गिरफ्तार दोनों महिलाओं के पास से दो किलो सात सौ ग्राम कोकिन बरामद किया गया है. इसकी अंतरराष्ट्रीय बजार में कीमत पांच करोड़ 40 लाख (नेपाली मुद्रा) रुपये आंकी गयी है. इसकी पुष्टि करते हुए नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में दक्षिण अफ्रीका की निवासी एम पाथुनी व भारतीय महिला मिर्सी शामिल है.
उनलोगों को काठमांडू के क्षेत्रपाटी से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि विगत 24 मार्च को शैंपू की बोतल में कोकिन लेकर उक्त आरोपित महिलाएं फ्लाई दुबई की उड़ान से काठमांडू आयी थीं. कोकिन को शैंपू की बोतल में ब्राजिल के रास्ते नेपाल लाया गया था. दक्षिण अफ्रीका की नागरिक के पास से तीन बोतल कोकिन व भारतीय महिला के पास से एक बोतल कोकिन सहित कुल दो किलो सात सौ ग्राम कोकिन बरामद किया गया है. गिरफ्तार महिलाओं को पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस ने बरामद की 45 किलो चरस. रक्सौल. पर्सा जिला के जानकी टोला गांव स्थित चमरी नदी के पास से नेपाल पुलिस ने रविवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में चरस बरामद किया है. इसकी पुष्टि करते हुए जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के नियत्रंण कक्ष ने बताया कि पुलिस कार्यालय पोखरीया की टीम ने मिली सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर छापेमारी कर 45 किलो चरस बरामद किया गया है. जिसे कारोबारियों के द्वारा तस्करी की नियत से रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










