बिना स्कूल आये ही दो शिक्षिकाएं ले रहीं वेतन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2016 6:11 AM
विज्ञापन
डुमरा : समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. मौके पर बाजपट्टी प्रखंड के हूमांयुपुर गांव की मेहरू निशा ने डीएम को बताया कि बीपीएल सूची में नाम रहने के बावजूद वृद्धावस्था पेंशन के लिए वह छह माह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है. इस पर डीएम ने […]
विज्ञापन
डुमरा : समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. मौके पर बाजपट्टी प्रखंड के हूमांयुपुर गांव की मेहरू निशा ने डीएम को बताया कि बीपीएल सूची में नाम रहने के बावजूद वृद्धावस्था पेंशन के लिए वह छह माह से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है. इस पर डीएम ने बीडीओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का आदेश दिया.
डीडीसी को मिली जांच
पुपरी प्रखंड के मध्य विद्यालय उर्दू गाढ़ा की नियोजित शिक्षिका शगुफ्ता अंजुम व सइस्ता अंजुम के मामले की जांच डीडीसी को सौंपी गयी. पुपरी बीडीओ से स्पष्टीकरण पूछने का आदेश दिया गया. इस बाबत गाढ़ा के मो असरफ अली ने डीएम को बताया कि स्कूल आये बगैर अधिकारियों की मिलीभगत से दोनों शिक्षिका वेतन उठा रही है. बीडीओ के निरीक्षण में भी इसका खुलासा हुआ था. बीडीओ ने बीइओ के खिलाफ प्रपत्र ‘क’ गठित कराने की बात कही थी.
परिहार पीएचसी से चयन मुक्त स्वास्थ्य प्रबंधक राजेशचंद्र प्रसाद व लेखापाल पवन कुमार ने डीएम को अलग-अलग आवेदन देकर चयन मुक्त से संबंधित आदेश को ले स्पष्टीकरण पूछने का अनुरोध किया ताकि दोनों अपना पक्ष रख सके. सुप्पी के हरीफ राम समेत अन्य ने डीलर शंकर साह पर मनमानी करने का आरोप लगाया है.
मुखिया पुत्र मांग रहे पैसा
सुप्पी प्रखंड की रमनगरा बभनगामा पंचायत के गगनदेव राम समेत अन्य ने डीएम से शिकायत की कि मनरेगा के कार्य में मुखिया के पुत्र द्वारा नाजायज पैसे की मांग की जा रही है. कहा जा रहा है कि पैसा दिये बगैर भुगतान संभव नहीं है. मौके पर डीडीसी ए रहमान, एडीएम हरिशंकर राम, एसडीसी मो मंजूर अली व डीसीओ वीरेंद्र कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










