सेंधमारी कर पांच घरों से लाखों संपत्ति चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 5:03 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बथनाहा : थाना क्षेत्र के बथनाहा पश्चिमी गांव में मंगलवार की रात्रि चोरों द्वारा सेंधमारी कर पांच घरों से लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. एक ही टोले के पांच लोगों में क्रमश: अनिल कुमार पाठक उर्फ डबलू, अवधेश पाठक, बजरंगी साह, कौशल राय व भभिक्षन ठाकुर के घरों से करीब तीन लाख […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बथनाहा : थाना क्षेत्र के बथनाहा पश्चिमी गांव में मंगलवार की रात्रि चोरों द्वारा सेंधमारी कर पांच घरों से लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. एक ही टोले के पांच लोगों में क्रमश: अनिल कुमार पाठक उर्फ डबलू, अवधेश पाठक, बजरंगी साह, कौशल राय व भभिक्षन ठाकुर के घरों से करीब तीन लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. सुबह होते ही टोला में घटना को लेकर शोर-शराबा शुरू हो गया.

पुलिस व स्थानीय मुखिया को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही मुखिया पति पंकज कुमार सिंह व थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा घटना का जायजा लिया. सभी पीड़ित परिवारों द्वारा सामूहिक रूप से आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गयी है. पीड़ित परिवारों का कहना था
कि बथनाहा बाजार व आसपास का क्षेत्र जुआरियों का अड्डा बन गया है. साथ ही जगह-जगह खुलेआम गांजा बेचा जाता है, जिससे संभ्रांत लोगों को बाजार के समीप रूक कर बाजार करना मुश्किल हो रहा है. पुलिस लापरवाह बनी हुई है, अन्यथा इस तरह की घटना को रोका जा सकता है. मुखिया पति सह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि को ही बथनाहा बीआरसी से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने एक राहगीर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.
बताया कि उक्त राहगीर परदेश से मजदूरी कर देर रात को घर लौट रहा था. बदमाशों द्वारा उक्त राहगीर के साथ मारपीट करते हुुए नगदी समेत अन्य सामानों को लूट लिया गया. हालांकि पीड़ित चुपचाप अपने घर जाना ही उचित समझा और पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन