न्यायालय के आदेश पर अलग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 5:02 AM

विज्ञापन

अलग पांच प्राथमिकी दर्ज सीतामढ़ी : न्यायालय के आदेश पर बुधवार को नगर थाना में अलग-अलग पांच प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थाना क्षेत्र के भूप भैरो गांव निवासी शंकर राम के बयान पर गांव के ही जगन्नाथ सिंह व संत लाल सिंह को अरोपित करते हुए लेन-देन के विवाद में सरेआम जूता से […]

विज्ञापन

अलग पांच प्राथमिकी दर्ज

सीतामढ़ी : न्यायालय के आदेश पर बुधवार को नगर थाना में अलग-अलग पांच प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थाना क्षेत्र के भूप भैरो गांव निवासी शंकर राम के बयान पर गांव के ही जगन्नाथ सिंह व संत लाल सिंह को अरोपित करते हुए लेन-देन के विवाद में सरेआम जूता से पिटाई करने व जेब से रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया गया है.
इधर बेलसंड थाना क्षेत्र के परतापुर गांव निवासी सुरेश साह के बयान पर नगर के कारगिल चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक व दो कार्यालय सहायक समेत चार लोगों को आरोपित करते हुए धोखाधड़ी कर ट्रैक्टर लोन के दो किस्त हजम कर लेने का अरोप लगाया गया है. वहीं शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के आशोपुर व वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी कमलेश राम की पत्नी शीला देवी के बयान पर पति कमलेश राम व महेंद्र राम समेत कुल छह लोगों को आरोपित करते हुए दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व घर से निकाल देने का आरोप लगाया गया है.
इधर मदरसा रोड, सुरसंड पश्चिम निवासी विश्वनाथ प्रसाद उर्फ विक्की के बयान पर पत्नी शालिनी उर्फ मोना देवी व अजय प्रसाद समेत कुल छह लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित ने पत्नी पर अवैध संबंध बना व धोखा देकर लाखों की संपत्ति लेकर घर से चले जाने,
जान से मारने का प्रयास करने व मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया गया है. वहीं परसौनी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी मो सैयब के बयान पर बजाज एलायंज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंधक, प्रधान डाकघर,डुमार के अधिक्षक व गांव के नरेश महतो को आरोपित करते हुए धोखाधड़ी कर फिक्स डिपोजिट का रुपये हजम कर लेने का आरोप लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन