हरेंद्र गिरोह का लाइनर हाशिम गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2016 5:01 AM

विज्ञापन

अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद बैरगनिया थाने की पुलिस ने जब्त की हत्या में प्रयुक्त बाइक सीतामढ़ी/बैरगनिया. : एसपी द्वारा गठित स्पेशल क्यूआरटी ने मंगलवार की रात बैरगनिया थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले में छापेमारी कर हरेंद्र सहनी गिरोह के लाइनर मो हासिम को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास […]

विज्ञापन

अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

बैरगनिया थाने की पुलिस ने जब्त की हत्या में प्रयुक्त बाइक
सीतामढ़ी/बैरगनिया. : एसपी द्वारा गठित स्पेशल क्यूआरटी ने मंगलवार की रात बैरगनिया थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले में छापेमारी कर हरेंद्र सहनी गिरोह के लाइनर मो हासिम को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.
वहीं सुप्पी सहायक थाना के बराहीं चिंतामन गांव निवासी सीमेंट व्यवसायी उदय कुमार सिंह की हत्या में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिया गया. उक्त बाइक गिरोह के कृष्णा महतो के बैरगनिया चमड़ा गोदाम रोड स्थित घर से बरामद किया गया है. शूटर अर्जुन साह को उक्त बाइक कृष्णा ने मुहैया करायी थी.
कृष्णा महतो की बैरगनिया नगर में मोबाइल की दुकान है, जहां वह डाउनलोडिंग का भी काम करता है. पुलिस ने कृष्णा को दबोचने के लिए छापेमारी की थी, लेकिन वह भागने में सफल रहा. एसपी हरिप्रसाथ एस ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मो हाशिम के साथ गिरोह का एक अन्य सदस्य अनिल साह पिता मोहन साह हरपुर पीपरा गांव से पकड़ा गया है. दोनों की संलिप्तता सीमेंट व्यवसायी की हत्या व रंगदारी के मामलों में रही है.
12 जनवरी को हुई थी व्यवसायी की हत्या
12 जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने बराहीं चिंतामन चौक स्थित किशन ट्रेडर्स के मालिक उदय सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी. अन्य व्यवसायियों से भाई जी के नाम से उत्तरी बिहार युवा लिबरेशन आर्मी का परचा चिपका कर रंगदारी की मांग किया जा रहा था. गिरोह को दबोचने के लिए सदर एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में क्यूआरटी का गठन किया गया था. संगठित गिरोह का मुखिया हरेंद्र सहनी पिता रूदल सहनी शिवहर जिले के पुरनहिया थाना अंतर्गत अशोगी गांव का रहनेवाला है. क्यूआरटी टीम में बैरगनिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार, बथनाहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, सुप्पी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन