परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 4:18 AM
विज्ञापन
डुमरा : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर डीएम राजीव रौशन ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं रहेगा. ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार कर […]
विज्ञापन
डुमरा : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर डीएम राजीव रौशन ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं रहेगा.
ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उस पर आर्थिक दंड लगाया जायेगा. सभी केंद्रों के कक्ष के बाहर रूम नंबर बड़े व स्पष्ट अक्षरों में लिखे रहेंगे.
निजी भवनों की बाबत निर्देश
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में जो भी निजी मकान है, उसमें मकान मालिक के अलावा कोई भी व्यक्ति नहीं रहेगा.
ऐसे मकानों पर भी प्रशासन के स्तर से विशेष नजर रखी जायेगी. केंद्र पर पहुंचने वाले अभिभावकों के लिए 200 मीटर की परिधि के बाहर ठहराव स्थल चिह्नित किया जायेगा. सभी केंद्रों पर तीन-तीन सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे. परीक्षार्थियों को एक प्रपत्र में अपना ब्योरा के साथ ही अपने साथ आये अभिभावकों का नाम, पता व मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी. प्रशासन की ओर से प्रपत्र उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










