हरेंद्र सहनी गिरोह ने की थी व्यवसायी की हत्या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2016 4:17 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : हरेंद्र सहनी गिरोह ने रंगदारी वसूलने को लेकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से सुप्पी के बराही चिंतामन चौक स्थित किशन ट्रेडर्स के मालिक उदय कुमार सिंह की हत्या की थी. एसपी हरिप्रसाद एस द्वारा गठित स्पेशल क्यूआरटी टीम के हत्थे चढ़ा गिरोह का शूटर अरविंद साह ने मंगलवार को पुलिसिया पूछताछ में इसका […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : हरेंद्र सहनी गिरोह ने रंगदारी वसूलने को लेकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से सुप्पी के बराही चिंतामन चौक स्थित किशन ट्रेडर्स के मालिक उदय कुमार सिंह की हत्या की थी. एसपी हरिप्रसाद एस द्वारा गठित स्पेशल क्यूआरटी टीम के हत्थे चढ़ा गिरोह का शूटर अरविंद साह ने मंगलवार को पुलिसिया पूछताछ में इसका खुलासा किया है.

हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं. वहीं सूत्रों की माने तो स्पेशल टीम ने व्यवसायी हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है. क्यूआरटी टीम हरपुर पीपरा में छापेमारी कर उक्त शूटर को दबोचा है.
उससे पूछताछ में कई और खुलासे भी हुए हैं. पूछताछ में यह बात भी सामने आयी है कि कथित भूमिगत संगठन उत्तरी बिहार युवा आर्मी लिबरेशन पार्टी का चीफ भाई जी दरअसल हरेंद्र सहनी ही है. हत्या के तीसरे दिन सुबह ससौला व बराही चौक के दुकान के आगे उक्त हस्तलिखित परचा पुलिस ने बरामद किया था.
तब से इस नये आपराधिक संगठन और उसके चीफ भाई जी को लेकर तरह तरह के कयास लगाये जा रहे थे. परचा में यह स्पष्ट तौर पर लिखा था कि भाई जी ने 10 लाख रुपये मांगा था सीमेंट व्यवसायी उदय कुमार सिंह से. भाई जी ने एक लेवी की चिट्ठी भी दिया था, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया. भाई जी को इनकार का मतलब होता है.
कुछ और भी व्यवसायी भाई जी के निशाने पर है ध्यान रहे. उक्त धमकी भरे परचे को संगठन द्वारा चिपकाने के पीछे दहशत फैलाना था. अरविंद ने यह खुलासा किया है कि न तो
सीमेंट व्यवसायी से कभी रंगदारी मांगी गयी थी और न ही हत्या की
धमकी दी गयी थी. दरअसल उदय सिंह के व्यवसायी होने का खामियाजा भुगतना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन