सुप्पी से बीए के छात्र का अपहरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 5:10 AM
सुप्पी(सीतामढ़ी) : सहायक थाना अंतर्गत मड़पा ईश्वरदास गांव निवासी राजमंगल साह के 23 वर्षीय पुत्र रामबाबु साह के अपहरण अज्ञात लोगों द्वारा सोमवार को कर लिया गया. अपहृत छात्र रामबाबु बीए पार्ट-1 का छात्र है. घटना को लेकर अपहृत छात्र के पिता साह का कहना है कि घटना के दिन दोपहर करीब 2.30 बजे वह […]
सुप्पी(सीतामढ़ी) : सहायक थाना अंतर्गत मड़पा ईश्वरदास गांव निवासी राजमंगल साह के 23 वर्षीय पुत्र रामबाबु साह के अपहरण अज्ञात लोगों द्वारा सोमवार को कर लिया गया. अपहृत छात्र रामबाबु बीए पार्ट-1 का छात्र है. घटना को लेकर अपहृत छात्र के पिता साह का कहना है कि घटना के दिन दोपहर करीब 2.30 बजे वह अपने घर के छत पर थे. उनका लड़का रामबाबु घर से दस कदम की दूरी पर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था.
इसी दौरान ससौला गांव की ओर से एक काला रंग की बोलेरो गाड़ी रामबाबु के पास रूकी और जबरन उसे गाड़ी में खींच कर बैठा लिया गया. आसपास के लोगों द्वारा पूछने पर हमलावरों ने बताया कि वह सुप्पी सहायक थाना क्षेत्र से आये हैं. साह का कहना है कि पुत्र के अपहरण को देखने के बाद बोलेरो का पीछा अशोगी गांव तक किया गया. वहां पर स्थानीय लोगों ने बताया कि एक काला रंग का बोलेरो व दो मोटरसाइकिल देखी गयी है. इस बाबत पूछे जाने पर ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें घटना की शिकायत अब तक नही मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










