विश्रामपुर में दलित महिला से सामूहिक दुराचार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2016 5:08 AM

विज्ञापन

बैरगनिया : सीमा पार रौतहट जिला के विश्रामपुर गांव की एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भरती कराया है. बताया गया है कि रविवार की रात पांच से छह युवकों ने महिला के घर में घुस कर पहले पति को रस्सी […]

विज्ञापन

बैरगनिया : सीमा पार रौतहट जिला के विश्रामपुर गांव की एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भरती कराया है. बताया गया है कि रविवार की रात पांच से छह युवकों ने महिला के घर में घुस कर पहले पति को रस्सी से बांध दिया और बाद में महिला को घर से एक किलोमीटर दूर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया. पुलिस इंस्पेक्टर संतु प्रसाद जायसवाल ने बताया कि दुराचारियों की पहचान नहीं हो सकी है. मामले की जांच की जा रही है.

तस्करी का सामान जब्त
बैरगनिया. सीमावर्ती नेपाल के गौर सीमा पर तैनात नेपाल सशस्त्र पुलिस ने तस्करी के ट्रैक्टर के पार्ट्स व एक मारुति ऑल्टो गाड़ी को जब्त किया है. सशस्त्र पुलिस बल रामपुर खाप के इंस्पेक्टर अश्विन गुरुम के नेतृत्व में जवानों ने जब्त 2.95 लाख की उक्त सामग्री को भंसार कार्यालय गौर को सौंप दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन