प्रखंडों में जांच के लिए लंबित हैं सैकड़ों मामले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2016 7:07 AM

विज्ञापन

डीएम के आदेश पर अधिकारियों को पत्र सीतामढ़ी : मुख्यमंत्री जन शिकायत व डीएम के जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन को ले एक बार फिर संबंधित पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है. दर्जनों अधिकारियों के स्तर पर सैकड़ों मामले काफी समय से लंबित हैं. कभी भी समीक्षा संभव बताया जाता है कि गत […]

विज्ञापन

डीएम के आदेश पर अधिकारियों को पत्र

सीतामढ़ी : मुख्यमंत्री जन शिकायत व डीएम के जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन को ले एक बार फिर संबंधित पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है. दर्जनों अधिकारियों के स्तर पर सैकड़ों मामले काफी समय से लंबित हैं.
कभी भी समीक्षा संभव
बताया जाता है कि गत दिन जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम राजीव रौशन ने शिकायतों का निबटारा करने का निर्देश दिया था. इसी आलोक में जिला जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मो मंजूर अली ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज कहा है कि अगले माह प्रथम सप्ताह में किसी भी दिन डीएम द्वारा जन शिकायत की समीक्षा की जा सकती है. इस लिहाज से शिकायतों का निष्पादन कर रिपोर्ट के साथ संभावित बैठक में शामिल होने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
किस बीडीओ के यहां कितना मामला
डुमरा बीडीओ के यहां 18 मामला लंबित हैं. वहीं रीगा, बोखड़ा व नानपुर बीडीओ के स्तर पर सात-सात, परिहार के यहां 31, बथनाहा के यहां 12, रुन्नीसैदपुर के यहां 40, सोनबरसा नौ, बैरगनिया व बेलसंड के यहां 11-11, मेजरगंज 35, सुप्पी 30, पुपरी चार, बाजपट्टी 19, सुरसंड 27 व परसौनी बीडीओ के स्तर पर 13 मामले लंबित है.
11 पीओ के यहां भी मामला
जिले के 17 में से 11 कार्यक्रम पदाधिकारी यानी मनरेगा पीओ के स्तर पर भी मामला लंबित है. रीगा व परिहार पीओ के यहां पांच-पांच, रुन्नीसैदपुर, बोखड़ा व सुप्पी के यहां सात-सात, डुमरा आठ, सोनबरसा 15, मेजरगंज 13, बथनाहा 17, बैरगनिया चार व नानपुर पीओ के यहां 14 मामले लंबित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन