ऑपरेशन मुस्कान के तहत छह बालश्रमिक मुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2016 7:05 AM
सीतामढ़ी : ऑपरेशन मुस्कान के तहत एसपी हरिप्रसाद एस के निर्देश पर नगर के गोशाला चौक के समीप स्थित अलग-अलग तीन होटलों में छापेमारी कर कुल छह बच्चों को मुक्त कराया गया. वहीं एक होटल संचालक रामप्रकाश महतो को गिरफ्तार कर लिया गया. श्रम इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाये गये ऑपरेशन में कर्पूरी […]
सीतामढ़ी : ऑपरेशन मुस्कान के तहत एसपी हरिप्रसाद एस के निर्देश पर नगर के गोशाला चौक के समीप स्थित अलग-अलग तीन होटलों में छापेमारी कर कुल छह बच्चों को मुक्त कराया गया. वहीं एक होटल संचालक रामप्रकाश महतो को गिरफ्तार कर लिया गया. श्रम इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाये गये
ऑपरेशन में कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्था के द्वारा संचालित चाइल्डलाइन के कमलेश कुमार, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, मानव व्यापार निरोध इकाई के सब इंस्पेक्टर शंभू शरण गुप्ता के अलावा नगर थाना के सब इंस्पेक्टर शंभु कुमार, पुनौरा ओपी प्रभारी लालबाबू कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे. श्रम इंस्पेक्टर श्री कुमार से मिली जानकारी के अनुसार गोशाला चौक स्थित मां जानकी वैष्णव होटल से होटल संचालक राम प्रकाश महतो को गिरफ्तार किया गया. वहीं उक्त होटल से तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया.
वहीं चंद्रमोहन वैष्णव होटल व शिवम वैष्णव होटल से एक -एक व अर्जुन साह के नाश्ता होटल से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया. सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति, मुजफ्फरपुर में पेश किया जाएगा, जहां से आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










