रोगियों की नि:शुल्क जांच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 9:32 PM

विज्ञापन

रोगियों की नि:शुल्क जांच फोटो-36 जांच करते चिकित्सक.सीतामढ़ी. लाइफ केयर फिजियोथेरेपी क्लिनिक के तत्वावधान में रविवार को पुनौरा मवि प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे जांच के लिए पहुंचे. क्लिनिक के संचालक डॉ प्रसन्न कुमार ने बताया कि शिविर में 250 रोगियों […]

विज्ञापन

रोगियों की नि:शुल्क जांच फोटो-36 जांच करते चिकित्सक.सीतामढ़ी. लाइफ केयर फिजियोथेरेपी क्लिनिक के तत्वावधान में रविवार को पुनौरा मवि प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चे जांच के लिए पहुंचे. क्लिनिक के संचालक डॉ प्रसन्न कुमार ने बताया कि शिविर में 250 रोगियों की जांच की गयी. उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया. शिविर में कमर दर्द, गरदन दर्द, सभी प्रकार के लकवा, बच्चों में विकलांगता, हड्डी का दर्द, केहुनी का दर्द, कंधे का दर्द के मरीजों की बहुतायत संख्या रही. चिकित्सक डॉ कुमार ने कहा कि इस प्रकार का शिविर चलता रहेगा. मौके पर पूर्व मुखिया बैद्यनाथ हाथी, रामनरेश झा, आमोद कुमार पटेल, कमलेश साह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन