स्वच्छ मिशन कार्यक्रम का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 8:42 PM
स्वच्छ मिशन कार्यक्रम का आयोजन फोटो नंबर-18, कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण, 26 बाइक जुलूस का नेतृत्व करते डीएओ नानपुर. प्रखंड के नानपुर दक्षिण स्थित मवि परिसर में रविवार को स्वच्छ जैविक अभियान सह स्वच्छ मिशन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मुखिया संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार […]
स्वच्छ मिशन कार्यक्रम का आयोजन फोटो नंबर-18, कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण, 26 बाइक जुलूस का नेतृत्व करते डीएओ नानपुर. प्रखंड के नानपुर दक्षिण स्थित मवि परिसर में रविवार को स्वच्छ जैविक अभियान सह स्वच्छ मिशन कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मुखिया संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने किसानों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं, जैसे-जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट, पंप इकाई, गोबर गैस प्लांट आदि की जानकारी दी. वहीं जिला मत्स्य पदाधिकारी मनोरंजन मिश्र, नलकूप विभाग के कनीय अभियंता लक्ष्मण प्रसाद, जिला पशु चिकित्सक डॉ मंसूर आलम आदि ने अपने-अपने विभाग से जुड़ी जानकारियां दी. डीएओ श्री झा ने नानपुर दक्षिणी पंचायत को अगले 26 जनवरी तक पूर्ण रूप से स्वच्छ पंचायत बनाने की अपील की. उन्होंने पंचायत का जायजा भी लिया. पंचायत के मुखिया संजीव कुमार मिश्र ने 26 जनवरी तक हर हाल में पंचायत को स्वच्छ बना लेने का भरोषा दिया. बताया कि करीब 150 शौचालय बना लिया गया है. 50 शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है. मौके पर बीडीओ संदीप सौरभ, बीएओ शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड पशु चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश व विजय मिश्र समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. स्वच्छता को बाइक जुलूस सीतामढ़ी. इससे पूर्व डीएओ श्री झा के नेतृत्व में नगर पंचायत, डुमरा के कैलाशपुरी मुहल्ला स्थित आवास परिसर से बाइक जुलूस व स्वच्छता रथ को रवाना किया गया. मौके पर डीएओ श्री झा ने कहा कि निर्मल ग्राम योजना के तहत डीएम द्वारा चयनित चार पंचायतों में से नानपुर प्रखंड के नानपुर दक्षिणी व पुपरी के हरिहरपुर पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण के साथ हीं साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जायेगा. वहीं किसानों को खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करने, एक एकड़ जमीन वाले किसान को निजी बोरिंग के लिए बीडीओ को आवेदन करने समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. बताया बोरिंग के लिए जमीन संबंधी दस्तावेज के साथ बीडीओ को आवेदन देंगे. इस आधार पर बीएओ के जांच के बाद बोरिंग लागने की स्वीकृति व फिर अनुदान की राशि मुहैया करायी जायेगी. डीएओ श्री झा ने बताया कि इस कार्यक्रम में लघु सिंचाई, मत्स्य व विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मी भी शामिल होंगे. मौके पर उपेंद्र ठाकुर, मधु कुमार, आनंद पाठक समेत दर्जनों कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










