जिला एमडीएम रसोईया संघ की बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 7:52 PM
जिला एमडीएम रसोईया संघ की बैठक फोटो नंबर-13, बैठक में नारेबाजी करते रसोईयासीतामढ़ी. जिला एमडीएम रसोईया संघ की एक बैठक शहर के नगर उद्यान में जिलाध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सोनबरसा प्रखंड के मवि रामनगरा में दोषियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई पर डीएम को धन्यवाद दिया गया. डीएम से निर्दोष […]
जिला एमडीएम रसोईया संघ की बैठक फोटो नंबर-13, बैठक में नारेबाजी करते रसोईयासीतामढ़ी. जिला एमडीएम रसोईया संघ की एक बैठक शहर के नगर उद्यान में जिलाध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सोनबरसा प्रखंड के मवि रामनगरा में दोषियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई पर डीएम को धन्यवाद दिया गया. डीएम से निर्दोष रसोईयों को दोबारा अपने काम पर लौटाने का आग्रह किया गया. मौके पर अन्य राज्यों की तरह वेतन में वृद्धि करने, आकस्मिक, मातृत्व व विशेष अवकाश देने, शिविर लगा कर रसोइया का चयन करने, प्राथमिकता के आधार पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के रसोइया के स्थान पर उनके परिजनों की बहाली करने, माह के प्रथम सप्ताह में खाते में वेतन भेजने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन आगामी 22 जनवरी को शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को सौंपने का निर्णय लिया गया. मौके पर रामपुकार महतो, रामकृत राउत, बेबी गुप्ता, रेणु देवी, प्रमोद प्रसाद, नवल मंडल, नागेश्वर राय, मिथिलेश राय व सुनील राय समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










