किसानों को बेहतर पशुपालन का प्रशक्षिण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 6:47 PM
किसानों को बेहतर पशुपालन का प्रशिक्षण फोटो- 15 व 16 मौजूद प्रशिक्षक व किसान पुपरी. कृषि विज्ञान केंद्र, सीतामढ़ी में तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम के पांचवें दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन समन्वयक डाॅ रामईश्वर प्रसाद, वीरबैंक एनिमल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के व्यावसायिक पदाधिकारी अमित कुमार व पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डाॅ किंकर कुमार ने संयुक्त रूप […]
किसानों को बेहतर पशुपालन का प्रशिक्षण फोटो- 15 व 16 मौजूद प्रशिक्षक व किसान पुपरी. कृषि विज्ञान केंद्र, सीतामढ़ी में तकनीकी सप्ताह कार्यक्रम के पांचवें दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन समन्वयक डाॅ रामईश्वर प्रसाद, वीरबैंक एनिमल हेल्थ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के व्यावसायिक पदाधिकारी अमित कुमार व पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डाॅ किंकर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर डाॅ किंकर कुमार ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए केंद्र के मुख्य गतिविधियों के अलावा प्रथम पंक्ति प्रदर्शन, ऑन फॉर्म ट्रायल व बीज उत्पादन के बारे में जानकारी दी. बताया कि बेहतर तरीके से पशुपालन कैसे किया जा सकता है ताकि कम लागत में अधिक लाभ हो सके. बेहतर दूध उत्पादन के लिए चारा उत्पादन की वैज्ञानिक जानकारी दी. बताया कि अगर चारे में 50-60 प्रतिशत हरे चारे का उपयोग किया जाये तो पशु स्वस्थ एवं दुग्ध उत्पादन में भी अच्छी वृद्धि होगी. व्यावसायिक पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि किसानों द्वारा थोड़ी सी सावधानी नहीं बरते जाने के कारण पेड़ में कीड़े, बांझपन, वसा में गिरावट व मिल्क फीवर आदि समस्याएं आ जाती है. साथ हीं पशुपालकों को खर्च भी अधिक करना पड़ता है. इसके लिए संतुलित भोजन एवं नियमित टीकाकरण काफी आवश्यक है. प्रशिक्षण में सीताराम मंडल, शिव शरण ठाकुर, श्याम राय, रामचंद्र सिंह, राजू तिवारी, पंकज कुमार, चंद्रकिशोर लाल कर्ण समेेत 50 किसानों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










