25 को रीगा विधायक का अभिनंदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 6:47 PM
25 को रीगा विधायक का अभिनंदन फोटो-11 बैठक में शामिल नेतागण. बैरगनिया. स्थानीय राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरचंद्र दीन की अध्यक्षता में महागंठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को हुई, जिसमें महागंठबंधन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही […]
25 को रीगा विधायक का अभिनंदन फोटो-11 बैठक में शामिल नेतागण. बैरगनिया. स्थानीय राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष ईश्वरचंद्र दीन की अध्यक्षता में महागंठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को हुई, जिसमें महागंठबंधन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ ही विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही 25 जनवरी को रीगा से कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना का अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया. नगर के पटेल चौक पर अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा. बैठक में कांग्रेस नेता महमूद आलम खां, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मिनहाजुल अंसारी, प्रो राजकुमार सिंह, राजद के जिला महासचिव रामाकांत राय, आदित्य मिश्रा, कुणाल कुमार सिंह व विनोद कुमार झा समेत अन्य मौजूद थे. प्रशिक्षण शिविर शुरू बैरगनिया. नगर स्थित पाठक टोला में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा इंटीग्रेटेड कोर्स इन हेयर स्कीन एंड मेकअप का रविवार को प्रशिक्षण शुरू किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नवीन कुमार झा ने फीता काट कर किया. श्री झा ने बताया कि 40-40 महिलाओं का बैच बना कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा. मौके पर नगर अध्यक्ष मो वशीर अंसारी, समाजसेवी पवन कुमार, सोनेलाल प्रसाद, अजय कुमार यादव, सुरेश यादव, प्रशिक्षिका अनीता देवी, निशा देवी व खुशबू देवी भी मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










