एक साथ पांच एनएच से जुड़ेगी टू-लेन सड़क

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 6:05 AM

विज्ञापन

डुमरा (सीतामढ़ी) : शिवहर से सीतामढ़ी होते हुए जयनगर-नरहियां तक टू-लेन सड़क का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. यह सड़क एक साथ पांच नेशनल हाइवे से जुड़ेगी. इसका निर्माण कार्य तीन समूहों में किया जाएगा. सड़क के बन जाने के बाद बिहार के कई जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश जाने का रास्ता सीधा व […]

विज्ञापन

डुमरा (सीतामढ़ी) : शिवहर से सीतामढ़ी होते हुए जयनगर-नरहियां तक टू-लेन सड़क का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. यह सड़क एक साथ पांच नेशनल हाइवे से जुड़ेगी. इसका निर्माण कार्य तीन समूहों में किया जाएगा. सड़क के बन जाने के बाद बिहार के कई जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश जाने का रास्ता सीधा व आसान हो जाएगा. यह सड़क सीतामढ़ी ही नहीं, बल्कि कई जिलों के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात से कम नहीं है.

बताया जाता है कि सड़क परिवहन व राष्ट्रीय उच्च पथ विभाग इंटर कनेक्टिविटी इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट यानी एनएचआइआइपी फेज-1 के तहत उक्त टू-लेन
एक साथ पांच
सड़क का निर्माण कराने जा रहे हैं. सड़क के बन जाने पर उत्तर प्रदेश व बिहार के मुजफ्फरपुर, सोनबरसा, दरभंगा व फारबिसगंज समेत अन्य जगहों पर लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा.
सीतामढ़ी के लगमा में बाइपास
शिवहर जिले के देकुली धाम, धनकौल, परसौनी व पमरा होते हुए यह सड़क नयी बाइपास लगमा के पास एनएच-77 में मिलेगी, जो बरियारपुर, बथनाहा, सुरसंड, भिट्ठामोड़ व चोरौत तक जायेगी. यहां से साहरघाट, हरलाखी, लदनिया, लौकाहा, झौरी मोड़ व मनसापुर होते हुए नरहिया के पास एनएच-57 में मिलेगी. उक्त दो एनएच के बाद एनएच-104 शिवहर, एनएच-28 चकिया व एनएच-105 जयनगर से उक्त टू लेन सड़क जुड़ेगी.
तीन एजेंसियां करेंगी काम
सड़क को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए तीन निर्माण कंपनियों से काम कराने का निर्णय लिया गया है. सड़क की कुल लंबाई 177 किलोमीटर है. इस पर 952.65 करोड़ की लागत आयेगी. तीनों निर्माण कंपनियों से एग्रीमेंट कराया जा रहा है.
किसे कहां तक काम
शिवहर के जीरोमाइल से पंथपाकड़ तक उक्त सड़क के निर्माण कार्य का जिम्मा निर्माण एजेंसी सुनील हाइटेक को सौंपा गया है. वहीं पंथपाकड़ से जयनगर तक का काम आरसीएम कंपनी को मिला है. जयनगर से नरहिया तक उक्त सड़क का निर्माण बी एंड एस सीपीएल नामक निर्माण कंपनी करायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन