विवाद में मां-बेटी घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 3:51 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बथनाहा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर स्थानीय मो खुर्शीद की विवाहिता पुत्री व बेला थाना क्षेत्र के बेतहा गांव निवासी मो परवेज की पत्नी मेहनाज खातून व पत्नी गुलशन खातून को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बथनाहा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर स्थानीय मो खुर्शीद की विवाहिता पुत्री व बेला थाना क्षेत्र के बेतहा गांव निवासी मो

परवेज की पत्नी मेहनाज खातून
व पत्नी गुलशन खातून को
मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जख्मी मां-बेटी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर थाना की पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसमें गांव के मो बबलू शेख व आरजू शेख समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है.
महिला समेत दो जख्मी
रीगा : थाना क्षेत्र के शेरवा टोला में शुक्रवार को दो गुटों के बीच अमरूद तोड़ने को लेकर विवाद में महिला समेत दो लोग जख्मी हो गये. जख्मी रीना देवी व मितेश कुमार का इलाज पीएचसी में कराया गया. दोनों गुटों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. रीना देवी ने प्राथमिकी में मितेश कुमार, रामा शंकर मंडल, राजीव मंडल को आरोपित किया है. वहीं मितेश कुमार ने प्राथमिकी में विजय मंडल, रीना देवी को आरोपित किया है. दोनों पक्षों ने आभूषण छीनने का भी आरोप लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन