करंट से झुलसा, मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 3:49 AM
विज्ञापन
प्रवचन का चल रहा था कार्यक्रम एंप्लीफायर में लगी आग बुझाने में हुआ हादसा सोनबरसा : प्रखंड की पुरंदाहा रजवाड़ा पश्चिमी पंचायत के चिलरा गांव में शनिवार की सुबह बिजली की करंट से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक गोपाल राउत गांव के सुखल राउत का पुत्र था. उसके घर पर पिछले […]
विज्ञापन
प्रवचन का चल रहा था कार्यक्रम
एंप्लीफायर में लगी आग बुझाने में हुआ हादसा
सोनबरसा : प्रखंड की पुरंदाहा रजवाड़ा पश्चिमी पंचायत के चिलरा गांव में शनिवार की सुबह बिजली की करंट से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
मृतक गोपाल राउत गांव के सुखल राउत का पुत्र था. उसके घर पर पिछले दो दिन से किसी कार्यक्रम को लेकर प्रवचन चल रहा था. लाउडस्पीकर का तार 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया. गोपाल राउत समझ नहीं सका और भूल से लाउडस्पीकर के सामान में लगी आग को बुझाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और देखते ही देखते उसका आधा शरीर झुलस गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
कैसे हुई घटना
गोपाल राउत के दरवाजे पर दो दिन से प्रवचन चल रहा था. इसके लिए लाउडस्पीकर लगाया गया था. लाउडस्पीकर व उसका तार एनएच-77 के समीप से गुजरी बिजली की 11 हजार वोल्ट की तार के ऊपर लगाया गया था.
लोगों का कहना है कि ओस के चलते रात में तार भींग कर भारी हो गया और वह तार 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया. फलत: पूरे तार में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ने के साथ ही लाउडस्पीकर के एंप्लीफायर व अन्य सामान में आग लग गयी. एंप्लीफायर के समीप कुछ लोग सोये हुए थे.
उन्हें करंट का झटका लगा तो वे वहां से भाग खड़े हुए. शोर-शराबा मच गया. गोपाल राउत अपने कमरे में सोया हुआ था. हल्ला सुन वह बाहर आया और एंप्लीफाययर में आग लगने के कारणों की जानकारी किये बगैर बुझाने लगा. इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया. इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
45 वर्षीय गोपाल राउत को एक पुत्र व एक पुत्री है, जिसकी शादी कर चुका था. इधर, विधायक गायत्री देवी व पूर्व विधायक रामनरेश यादव मौके पर पहुंचे. दोनों ने मृतक के परिजन को सांत्वना दिया और प्रशासन से मिलने वाली सुविधाएं दिलाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










